Uncategorized

ग्रेटर नोएडा : अजनारा होम्स पर दो लाख से अधिक का जुर्माना लगा

jantaserishta.com
10 April 2025 8:43 AM IST
ग्रेटर नोएडा : अजनारा होम्स पर दो लाख से अधिक का जुर्माना लगा
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16बी स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी पर कूड़े के अनुचित निस्तारण और सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के चलते 2.01 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
यह कार्रवाई बुधवार को तब की गई जब वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में प्राधिकरण की स्वास्थ्य विभाग की टीम अजनारा होम्स में निरीक्षण करने पहुंची।
स्थानीय निवासियों की बार-बार शिकायत के बाद टीम ने बेसमेंट में कूड़े के ढेर पाए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सोसाइटी द्वारा न तो कूड़े का उचित ढंग से निस्तारण किया जा रहा है और न ही सेनेटरी वेस्ट को प्रोसेस किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा हो रहे हैं।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोसाइटी प्रबंधन को तीन कार्य दिवसों के भीतर जुर्माने की राशि जमा कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटर को अपने स्तर पर ही कूड़े का सही निस्तारण सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले प्राधिकरण के जल विभाग की टीम ने जब सोसाइटी के वाटर टैंक और जलाशयों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, तो उसमें भी घोर लापरवाही पाई गई। पानी की गुणवत्ता खराब मिलने और साफ-सफाई व्यवस्था में अनियमितता के चलते अजनारा होम्स पर 25 लाख रुपए का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया था।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी सोसाइटी प्रबंधन और निवासियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा कूड़े के उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story