- Home
- /
- Uncategorized
- /
- दिल्ली चुनाव 2025 :...
Uncategorized
दिल्ली चुनाव 2025 : प्रधानमंत्री मोदी दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित
jantaserishta.com
21 Jan 2025 8:34 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 31 जनवरी को एक-एक रैली को संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा 29 जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 4 पुस्ता, करतार नगर के पास यमुना खादर क्षेत्र में आयोजित होगी। प्रधानमंत्री की दूसरी रैली 31 जनवरी को द्वारका में सेक्टर-14 के पास स्थित वेगास मॉल के निकट आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी इन जनसभाओं के माध्यम से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे। दिल्ली की राजनीति में भाजपा अपनी खोई जमीन दोबारा हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इन जनसभाओं में पीएम मोदी की मौजूदगी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा। इस बार कुल 83,49,645 पुरुष; 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर वोटरों सहित 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





