Uncategorized

ऑटो और पिकअप वैन की भिड़ंत, दो की मौत, 6 घायल

Ritisha Jaiswal
14 Dec 2023 1:50 PM IST
ऑटो और पिकअप वैन की भिड़ंत, दो की मौत, 6 घायल
x

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक ऑटो और पिकअप वैन की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घटना नागल-टपरी मार्ग पर हुई।अनुसार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया, ‘‘सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक नीटू (32) और मोहित (22) को मृत घोषित कर दिया ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story