Uncategorized

कार ने तीन राहगीरों को रौंदा, एक की मौके पर मौत

4 Feb 2024 10:14 AM IST
Car crushed three pedestrians, one died on the spot
x

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा इलाके के आगरा मथुरा मार्ग पर अरतौनी के निकट बीते शनिवार देर रात नशे में धुत कार सवार स्कूल संचालक ने तीन राहगीरों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि …

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा इलाके के आगरा मथुरा मार्ग पर अरतौनी के निकट बीते शनिवार देर रात नशे में धुत कार सवार स्कूल संचालक ने तीन राहगीरों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की फार्च्यूनर कार सिकंदरा से अरतौनी की तरफ जा रही थी। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिया के पास कार रोककर चालक ने राहगीर से माचिस मांगा। इसके बाद कार को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दी। कुछ दूरी पर एक गाड़ी में सवारियों को बैठाया जा रहा था। इसी समय चालक ने कार उन पर चढ़ा दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में फरह थाना क्षेत्र के नगला चंद्रवान दीनदयाल निवासी राजन उसका साथी मोहन सिंह और शहजादपोरी निवासी दाऊदयाल शामिल हैं। राजन दोनों साथियों के साथ ड्यूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को हाईवे स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने राजन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है।

Next Story