- Home
- /
- Uncategorized
- /
- Bundi : बीमा परिपक्वता...
Bundi : बीमा परिपक्वता के भुगतान के लिए विशेष अभियान संचालित

बून्दी। राज्य कर्मचारियों के बीमा परिपक्वता के भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिनकी जन्म तिथि 1 अप्रैल 1964 से 31 मार्च 1965 है उनकी बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल 2024 को परिपक्व हो रही है। उपनिदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग इन्द्र कुमार भानु ने बताया कि कर्मचारी न्यू एसआईपीएफ पोर्टल …
बून्दी। राज्य कर्मचारियों के बीमा परिपक्वता के भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिनकी जन्म तिथि 1 अप्रैल 1964 से 31 मार्च 1965 है उनकी बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल 2024 को परिपक्व हो रही है। उपनिदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग इन्द्र कुमार भानु ने बताया कि कर्मचारी न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर स्वयं की एसएसओ आईडी संख्या, राज्य बीमा पास बुक, कैंसिल चौक, परिशिष्ट क (सेवा में रहने का पूर्ण विवरण) एवं मूल पॉलिसी एसआई ई बेग में शीघ्र अपडेट करें। राज्य बीमा की अंतिम कटौती माह दिसम्बर 2023 के वेतन से करवाकर, दावा प्रपत्र 31 जनवरी 2024 तक अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर शीघ्र ऑनलाइन आवेदन करें।





