Uncategorized

अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना हो रहा वायरल

15 Nov 2023 2:31 PM GMT
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना हो रहा वायरल
x

अक्षरा सिंह ; भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट और फिल्में की हैं। उनके गाने आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं. अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक गाना खूब वायरल हो रहा है।अक्षरा का एक पुराना रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है जिसमें अक्षरा पवन सिंह के साथ है।

अक्षरा सिंह ने अपने फिल्मी करियर में पवन सिंह के साथ खूब काम किया है और दोनों ने मिलकर इस इंडस्ट्री (Bhojpuri Hit) में खूब धमाल मचाया है। बेशक ये कलाकार आज एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते हों, लेकिन आज भी इनके गाने इंटरनेट पर तहलका मचाते रहते हैं।Akshara Singh और पवन सिंह का जो गाना वायरल हो रहा है उसका टाइटल है ओठलिया में रोटी बोर के। इस वायरल गाने में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और अक्षरा के बीच प्यार और नोकझोंक देखने को मिल रही है। ये गाना फिल्म त्रिदेव से वायरल हो रहा है।

इस गाने को पवन सिंह ने गाया है, इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। इस गाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 111 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं, जहां दर्शक कमेंट कर रहे हैं कि इन दोनों की केमिस्ट्री सबसे बेहतरीन है। एक समय था जब अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Hit) में खूब छाई हुई थी।

Next Story