- Home
- /
- Uncategorized
- /
- पहल फाउंडेशन द्वारा...

x
Durg. दुर्ग। पहल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दुर्ग के आनंद रिज़ॉर्ट में 22 एवं 23 अगस्त को "आग़ाज़" प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए श्वेता झंवर ने बताया कि कार्यक्रम का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। आयोजकर्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में एटी जूलियस की ओर से ग्रैंड तंबोला का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में सूट, साड़ी, फुटवियर,हैंडक्राफ्ट मटेरियल्स, एक्सेसरीज,परफ्यूम्स,आदि एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगा। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से तकरीबन 75 लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाएं पहुंच रही है, फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मंच देना है। इसके साथ ही ऐसे आयोजनों से एकत्रित होने वाली राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा में सहयोग प्रदान करना है। प्रदर्शनी के आयोजन सफल हेतु श्वेता झंवर,प्रियंका अग्रवाल,वर्षा झंवर ,सुरभि कोटक,दीपिका सोमानी,मयूरी संचेती,नेहा जैन प्रयासरत है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





