Uncategorized

जीडीपी में 8.2 फीसद की उछाल भारत की आर्थिक शक्ति का प्रतीक: मंत्री संजय सेठ

jantaserishta.com
30 Nov 2025 8:14 AM IST
जीडीपी में 8.2 फीसद की उछाल भारत की आर्थिक शक्ति का प्रतीक: मंत्री संजय सेठ
x
रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.2 फीसदी की उछाल को भारत की आर्थिक शक्ति का प्रतीक बताया।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आई उछाल ने इस बात की तस्दीक कर दी है कि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। इससे एक बात यह भी साफ होती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी कहते हैं, उसे देश की जनता गंभीरता से लेते हुए उस पर अमल करती है। उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है। हम देश की आर्थिक हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ही देश की जनता ने स्वदेशीकरण पर अमल किया। देश की जनता ने देश में बने उत्पादों को ही तरजीह देने का फैसला किया है। आज उसी का नतीजा है कि हम लोग यहां तक का सफर तय कर पाने में सफल हुए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम इस गति से आगे बढ़ते जाएंगे।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आज की तारीख में हमारे देश के हर नागरिक को स्वदेशीकरण की अवधारणा को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मेरा सीधा-सा सवाल है कि क्या कोई दुकानदार अपनी दुकान के बाहर लोगों से स्वदेशीकरण को अमल में लाने के लिए कोई बोर्ड नहीं लगा सकता है? मेरा मानना है कि बिल्कुल लगा सकता है। हम लोगों ने स्वदेशीकरण की अवधारणा को गंभीरता से लिया है। इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में हम वैश्विक मंच पर एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम इस गति से आगे बढ़ते रहेंगे।
उन्होंने दावा किया कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आए 8.2 फीसद के उछाल ने इस बात को प्रमाणित किया है कि हमारा देश बहुत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story