- Home
- /
- Uncategorized
- /
- स्टोर पर हुई लूट के...

लुधियाना: फार्मेसी स्टोर पर हुई लूट का मामला पुलिस ने हल कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना सराभा नगर की पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू कर तेजधार हथियार बरामद किया है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि भाई रणधीर सिंह नगर मेन रोड मार्किट में दवाई …
लुधियाना: फार्मेसी स्टोर पर हुई लूट का मामला पुलिस ने हल कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना सराभा नगर की पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू कर तेजधार हथियार बरामद किया है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि भाई रणधीर सिंह नगर मेन रोड मार्किट में दवाई लेने के लिए आए तीन युवक फार्मेसी स्टोर पर मौजूद युवक से लूट की वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए थे। मोटरसाइकिल पर आए तीन लूटेरों ने युवक को दातर दिखा कर दुकान में बंधक बना लिया था और जाते हुए जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए थे। लूट की यह वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई थी।





