Top News

भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा 112 किलो का गोल्ड प्लेटेड बर्गर

Santoshi Tandi
3 Nov 2023 8:00 AM GMT
भारत में बना दुनिया का सबसे बड़ा 112 किलो का गोल्ड प्लेटेड बर्गर
x

आगरा। पांच सितारा होटल ग्रांड मर्क्यूर के नाम एक और बड़ा खिताब जुड़ गया है। होटल के द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड प्लेटेड बर्गर बनाया गया है, जिसका वजन लगभग 100 किलो है। खास बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरह से मोटे अनाज को इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है, इस बर्गर में भी ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है।

अभी तक आपने वेज बर्गर, चिकन बर्गर, आलू टिक्की बर्गर जरूर देखे होंगे, लेकिन अगर आपको एक बर्गर दिखाया जाए। जिसका वजन ही लगभग 100 किलो हो तो कैसा लगेगा। जी हां, यह सच कर दिखाया है, आगरा की पांच सितारा होटल ग्रांड मर्क्यूर ने। होटल के द्वारा 100 किलो का बर्गर बनाकर तैयार कर दिया गया। इस बर्गर पर सोने की बर्ख का इस्तेमाल किया गया है। जो कि पूरा सोने से बना लगता है। इसको बनाने के लिए देश के फेमस बर्गर चाचू के नाम से प्रसिद्ध शरणदीप सिंह को बुलाया गया। शरनदीप सिंह और होटल के स्टाफ की लगन से 100 किलो का गोल्ड बर्गर तैयार किया गया।

#WATCH via ANI Multimedia | Agra में बना दुनिया का सबसे बड़ा 112 किलो का Gold Pleated Burger है बड़ा खासhttps://t.co/QHeeOLZLqH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2023


होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया कि फास्ट फूड खाने से बीमारी होती है, जिसमे बर्गर भी शामिल होता हैं। लेकिन हमने एक बर्गर ऐसा भी बना दिया जिससे बीमारी नहीं बल्कि शरीर को फायदा मिलेगा। इस बर्गर को बनाने के लिए ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि ज्यादा से ज्यादा देश के लोग मोटे अनाज का सेवन करे, यह सेहत के लिए अच्छा होता है, और किसानों को फायदा होता हैं। हमने ज्यादातर मोटे अनाज से ही 100 किलो का गोल्ड बर्गर बना दिया। इसमें मुख्य रूप से बाजरा, रागी, कंगनी, खीरा, टमाटर के अलावा अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

जनरल मैनेजर विवेक महाजन बताते है कि हमारा मोटे अनाज से गोल्ड बर्गर बनाने का मुख्य उद्देश था कि लोग मोटे अनाज को लेकर जागरूक हो, अपने घर में भी ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का इस्तेमाल करे। मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बर्गर होगा जो कि मोटे अनाज से बन कर तैयार किया गया है। जिसका वजन ही लगभग 100 किलो है। इस बर्गर को बनाने के बाद शहर के सैकड़ो बच्चों को खिलाया गया। बर्गर खा कर बच्चो के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

होटल के एक्जीक्यूटिव शेफ प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बर्गर को बनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारी की जा रही थी बर्गर बनाने के लिए देश में फेमस होशियारपुर के बर्गर चाचू उर्फ शरणदीप सिंह को खास तौर पर बुलाया गया है। बर्गर चाचू और होटल स्टाफ की सहायता से यह बर्गर बन कर तैयार हो सका। इस दौरान होटल के एफएनबी मैनेजर के साथ ही होटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Next Story