Top News

रायपुर सहित कई जिलों में मौसम बदलाव, हल्की बारिश होने की संभावना

Gulabi Jagat
3 Nov 2023 2:01 AM GMT
रायपुर सहित कई जिलों में मौसम बदलाव, हल्की बारिश होने की संभावना
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हल्की और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले दो हफ्तों से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है। रायपुर मौसम विभाग की मानें, तो गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस तरह की स्थिति दो-तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी। तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। तीन दिनों बाद तापमान में गिरावट संभावित है।

वहीं रायपुर में 32, माना एयरपोर्ट में 31.4, बिलासपुर में 30.5, पेंड्रा रोड में 28, अंबिकापुर में 27.6, जगदलपुर में 33.02 दुर्ग में 31.8 राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान में बदलाव आने से ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से गुरुवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि उन्होंने बादल साफ होने के बाद फिर से ठंड बढ़ने बात कही है।

Next Story