स्टेट जीएसटी में तबादलें, ट्रांसफर लिस्ट में 51 अफसरों के नाम
यूपी। प्रदेश सरकार ने स्टेट जीएसटी (राज्य कर) विभाग के 51 अफसरों के तबादले के बुधवार को तबादले कर दिए। ये सभी अधिकारी संयुक्त आयुक्त पद के हैं। इनमें मेरठ की रेंज ए की विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त को राज्य कर मुख्यालय लखनऊ में संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। सहारनपुर की रेंज ए के संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राम मूरत अब सीतापुर के संयुक्त आयुक्त कार्यपालक होंगे। गाजियाबाद के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा को राज्य कर मुख्यालय लखनऊ में संयुक्त आयुक्त कारपोरेट सर्किल-आयल सेक्टर बनाया गया है।
अभी तक इस पद पर तैनात शक्ति प्रताप सिंह को प्रयागराज की रेंज बी का संयुक्त आयुक्त कार्यपालक तैनात किया गया है। अयोध्या की रेंज बी के संयुक्त कार्यपालक शिशिर कुमार को गाजियाबाद की रेंज सी का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। नवपदोन्नत संयुक्त आयुक्त तत्कालीन उप आयुक्त खण्ड-13 प्रयागराज नीरज सिंह को संयुक्त आयुक्त कार्यपालक रेंज सी बनाया गया है। नव पदोन्नत संयुक्त आयुक्त तत्कालीन उप निदेशक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ विवेचना मिश्रा को संयुक्त आयुक्त कार्यपालक रेंज बी आगरा नियुक्त किया गया है।
नवपदोन्नत संयुक्त आयुक्त तत्कालीन उप आयुक्त खण्ड-16 लखनऊ कमला प्रसाद को संयुक्त आयुक्त कार्यपालक रेंज-ए वाराणसी के पद पर भेजा गया है।संयुक्त आयुक्त तत्कालीन उप आयुक्त खण्ड-4 फिरोजाबाद को लखनऊ स्थित मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। नव पदोन्नत संयुक्त आयुक्त तत्कालीन उप आयुक्त खण्ड-4 फिरोजाबाद जफीर अहमद को संयुक्त आयुक्त लखनऊ मुख्यालय तैनात किया गया है।