Top News

आज का राशिफल, 1 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
1 Nov 2023 12:33 AM GMT
आज का राशिफल, 1 नवंबर 2023
x

मेष-धीरे-धीरे पूरी प्रक्रिया सुधार शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार शुरू है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान थोड़ा अभी मध्यम है। व्यापार आपका सही चल रहा है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ: सायंकाल तक सारे महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा लें। व्यापार प्रसार की तरफ जा रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति निरंतर सुधार की तरफ है। अच्छे समय की स्थिति देखी जा रही है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: सायंकाल के बाद एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पहले से ही सही चल रहा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया अच्छा होने वाला है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क: थोड़ा-सा सायंकाल के बाद चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। थोड़ा शक्ति में कमी आएगी। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। बाकी सारी स्थिति ठीक है। नुकसान कहीं नहीं दिख रहा है।लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ, बस थोड़ा हार्मोनल इश्यू हो सकता है। इस बात का ध्यान रखिए। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कन्या: व्यापारिक सुधार की तरफ जा रही है स्थिति, स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला: सायंकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। स्वास्थ्य में सुधार,प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक: मिलाजुला रहेगा। सायंकाल तक ठीक है। उसके बाद चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु: जीवन आनंदित रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

मकर: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा, लेकिन खराब समय नहीं कहा जाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। तु-तु,मय-मय से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: गृह-कला के संकेत हैं,लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

Next Story