Top News

टैरो राशिफल, 4 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
4 Nov 2023 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 4 नवंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : सेहत का विशेष ख्याल रखें
मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। साथ ही आपको सलाह है कि आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। आपको सलाह है कि आज अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

वृषभ टैरो राशिफल : विरोध का सामना करना पड़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोग किसी नई योजना पर विचारमग्न रहने वाले हैं। आपको आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का भी आज सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल : अपना नजररियां बदलें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज अपने दृष्टिकोण को जीवन के प्रति व्यावहारिक बनने की कोशिश करने की जरूरत है। साथ ही आज आपकी उच्च महत्वाकांक्षाएं आपको ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कर्क टैरो राशिफल : रिश्तों के मामले में कमजोर रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह थोड़ा कष्टप्रद रहने वाला है।

सिंह टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति का रखें ख्याल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को धन संबंधित मामलों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिणाम स्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कन्या टैरो राशिफल : जल्दबाजी में कोई काम न करें
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। आज इस राशि के कुछ लोग विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल : कड़ी मेहनत करने की जरूरत
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत करने की जरुरत पड़ सकती है। कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति में होगी वृद्धि
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को धनार्जन करने के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।

धनु टैरो राशिफल : आज आपका समय बेहतर साबित होगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर साबित होगा। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

मकर टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। साथ ही आपको अपना अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा।

कुंभ टैरो राशिफल : रिश्तेदारों से हो सकता है मतभेद
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों का आज अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बोलचाल में कटुता न आने दें। आत्मविश्वास बना रहेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा।

मीन टैरो राशिफल : प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा
मीन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी अथवा साझेदारों से रिश्ते में जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें।

Next Story