Top News

टैरो राशिफल, 2 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
2 Nov 2023 12:45 AM GMT
टैरो राशिफल, 2 नवंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : नए कार्य में जल्दबाजी न करें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोग यदि आज कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करे।

वृषभ टैरो राशिफल : रवैया सकारात्मक बनाए रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को मनोबल और रवैया सकारात्मक बनाए रखें। आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ बढ सकती है। सहनशक्ति से काम ले और कार्यक्षेत्र में दूसरो के सामने अपने को असहज महसूस न होने दे।

मिथुन टैरो राशिफल : भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। साथ ही आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क टैरो राशिफल : अविवाहितों के लिए अनुकूल समय
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेगे। आज आपकी अपनों से मुलाकात होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह टैरो राशिफल : व्यर्थ की भागदौड़ से बचें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचकर रहने की जरुरत हा साथ ही मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या टैरो राशिफल : आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला टैरो राशिफल: रूके हुए कार्य में प्रगति होगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रूके हुए कार्य में प्रगति होगी लेकिन, आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आज काफी आक्रामक रहेंगे
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातक आज काफी आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु टैरो राशिफल : रुका धन मिलेगा
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर टैरो राशिफल : बिगड़े काम पूरे होंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि लोगों को आज कार्यस्थल पर काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में मनोवांछित सफलता मिलने से अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन टैरो राशिफल : क्रोध और जलन पर काबू रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

Next Story