Top News

टैरो राशिफल, 1 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
1 Nov 2023 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 1 नवंबर 2023
x

मेष टैरो राशिफल : दिन मिलाजुला रहेगा
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए महीने का पहला दिन मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि, आजव्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

वृषभ टैरो राशिफल : संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा दिन
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि महीने का पहला दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आपके करियर में कुछ बदलाव या फेर बदल हो सकता है।

मिथुन टैरो राशिफल : परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आएगा
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए महीने के पहले दिन आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे है उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कर्क टैरो राशिफल : परेशानियों भरा रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स के अनुसार, नवंबर महीने का पहला दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह टैरो राशिफल : गृहस्थ जीवन में परेशानियां आएंगी
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए महीने का पहला दिन घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

कन्या टैरो राशिफल : खर्चों में कटौती आएगी
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों को महीने के पहले दिन खर्चों में कटौती देखने को मिलेगी। आपके खर्चे कम हो जाएंगें। जिससे आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

तुला टैरो राशिफल : मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल : आत्म विश्वास बनाए रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोग आज के दिन जो भी काम करें उसमें अपना आत्म विश्वास बनाए रखें। आप अपने बिजनेस अथवा ऑफ़िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

धनु टैरो राशिफल : जीवनसाथी की भावनाओं को समझें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि महीने के पहले दिन धनु राशि के लोगों को अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

मकर टैरो राशिफल : धन खर्च के योग
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा, आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल : विदेश यात्रा का योग
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज विदेश यात्रा का योग है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, साथ ही आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मीन टैरो राशिफल : विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। साथ ही आज आपको संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि, परिवार में किसी वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

Next Story