Top News

रेखा गुप्ता ने दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का किया शुभारंभ

Admindelhi1
20 Nov 2026 2:31 PM IST
रेखा गुप्ता ने दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का किया शुभारंभ
x
प्रदूषण से लड़ाई में सार्वजनिक परिवहन अपनाएं दिल्लीवासी: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हुईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस सेवा का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी डीटीसी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा दिल्ली के पास है। सरकार चाहती है कि बसें प्रदूषण बढ़ाने के बजाय स्वच्छ हवा के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

रेखा गुप्ता ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान में जनता की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि जहां तक संभव हो, निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयासों और नागरिकों की जिम्मेदार भागीदारी से ही दिल्ली की हवा स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Next Story