CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है. माँ के स्नेह और आशीष का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता. दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ योगी जी और उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें." ॐ शांति!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. वह 91 साल की थीं. उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उनका निधन हुआ. सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थीं. यह योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी है. उनका परिवार इसी गांव से जुड़ा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





