Top News

पीएम मोदी ने देव दीपावली की दी शुभकामनाएं

Gulabi Jagat
27 Nov 2023 1:59 AM GMT
पीएम मोदी ने देव दीपावली की दी शुभकामनाएं
x

दिल्ली। पीएम मोदी ने देव दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा, श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए।

अमित शाह का ट्विटर पोस्ट, सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह, त्याग, संस्कृति व दृढ़ संकल्प को समर्पित गुरु नानक देव जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणीय है। उनकी शिक्षा व विचार सम्पूर्ण मानवजाति को जनकल्याण के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

जेपी नड्डा का पोस्ट – भारत की महान संत परंपरा के अद्वितीय वाहक, सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। आप सभी देशवासियों को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्रेम, करुणा व सद्भावना के जो सार्वभौमिक संदेश उन्होंने दिए हैं वह युग-युगान्तर तक समग्र संसार में मानवता के कल्याण का पथ प्रशस्त करते रहेंगे।

Next Story