Top News

राजनीतिक बहसबाज़ी से पान वाला परेशान, लगाया यह पोस्टर

Gulabi Jagat
27 Nov 2023 12:48 PM IST
राजनीतिक बहसबाज़ी से पान वाला परेशान, लगाया यह पोस्टर
x

मुंगेली। मुंगेली जिले में चुनावी विश्लेषण से परेशान दुकानदार ने दुकान के बाहर पोस्टर टांग दिया है, जिसमें लिखा है “3 दिसम्बर का इंतज़ार करें” राजनीतिक बहसबाज़ी करके अपना और हमारा समय ख़राब न करें.

दुकान संचालक महावीर सिंह का कहना है कि उनके पान और पान दुकान से लगे चाय दुकान में रोज नये-नये लोगों के बीच अलग चुनावी विश्लेषण किया जाता है और अंत में विवाद तक जा पहुंचता है. इसके चलते खासकर रात के समय चुनावी चर्चा करने वालों के बीच बहसबाज़ी से लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो जा रही है, जिससे उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है. यही वजह है कि उन्होंने पोस्टर टांगकर इंगित किया है.

Next Story