Top News

अंक ज्योतिष, 4 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
4 Nov 2023 12:43 AM GMT
अंक ज्योतिष, 4 नवंबर 2023
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु वाणी में कठोरता के प्रभाव से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।आप संकोच में रह सकते हैं। बुजुर्गों के प्रति सम्मान रखें। पर्सनल लाइफ ज्यादा प्रभावशाली रहेगी। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपको भवन-वाहन खरीदने में रुचि हो सकती है।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वाले लोगों करियर और बिजनेस में सफलता मिलेगी। आप स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। उत्साह से भरपूर रहेंगे। सहकर्मियों और मित्रों के साथ सहयोग रहेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वाले जातक हर मोर्चे पर अच्छे रहेंगे। कारोबार उम्मीद से अच्छा रहेगा और लक्ष्य प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। क्रोध से बचें। उत्साह से मनोबल बना रहेगा और आप तेजी से काम करेंगे। सफलता का प्रतिशत ज्यादा रहेगा।

मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वालों को परिवार पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। करियर कारोबार उम्मीद के मुताबिक रहेगा। आप पेशेवरों से सलाह लेंगे और कामकाज में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज अपनी वित्तीय सफलता पर ध्यान दें। अच्छी आमदनी के साथ खर्च और निवेश बढ़ेगा। लाभ का व्यापार पॉजिटिव रहेगा। उत्साह से मनोबल ऊंचा रहेगा। व्यर्थ के विवाद और झगड़ों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग रहेगा।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों का निजी मामलों पर फोकस रहना चाहिए। परिवार में सुविधा संसाधन बढ़ेंगे। प्रियजनों के करीब रहेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। करियर और बिजनेस में अति उत्साह न दिखाएं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्र सहयोगी रहेंगे। आपके बच्चे आपको अच्छी खबर देंगे। कानूनी मामलों और आदेशों की अनदेखी न करें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आय में कमी व अधिक खर्च से परेशान रहेंगे।

मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वाले जातक तथ्यों की जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें। नए लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहेंगे। आप सलाह सीखते रहेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

मूलांक 9 – आज मूलांक 9 वाले जातक बड़ों की सीख से आप आगे बढ़ेंगे। मूड में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें। रिश्तों का सम्मान करें। काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। गपशप और अहंकार से दूर रहें।

Next Story