Top News

अंक ज्योतिष, 27 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
27 Nov 2023 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 27 नवंबर 2023
x

मूलांक-1 काफी समय से थोड़े परेशान है। लेकिन आपको शांत रहना है। धैर्यशीलता बनाए रखनी है। नौकरी करते हैं, तो अपने अधिकारी वर्ग से मेलजोल अच्छा रखें, आपका काम भी अच्छा है, इसलिए आपको नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल रहे हैं। इस तरह से आपकी इनकम बढ़ने के भी आसार नजर आ रहे है। इसलिए मौकों को हाथ से न जाने दें।

मूलांक-2-वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन आपको नेगेटिव विचार परेशान कर सकते हैंं। इसलिए परेशान न हों, आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी मंगलकार्य में जानें की प्लानिंग होगी, घर में भी धार्मिक कार्य हो सकता है। वाहन सुख में कमी आएगी, आपका वाहन खराब हो सकता है, जिसे आप जल्दी बेच सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मूलांक-3 ऑफिस में आपको मेहनत अधिक करनी होगी, बिजनेस करते हैं, तो भी बाहर जाने के योग बन रहे है। इससे कारोबार में सुधार हो सकता है।आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। इसलिए धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। सप्ताह के प्रारंभ में मन तो प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के भय से परेशान भी हो सकते हैं।

मूलांक-4 कारोबार में भागदौड़ रहेगी, सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार ठीक रहेगा। इसके चलते आप बिजी रहेंगे, मेहनत के साथ आपको चारों तरफ ध्यान देना होगा। हो सकता है लंबी यात्रा के लिए आपको वाहन लेना पड़े, इसलिए वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

मूलांक-5 कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं, क्योंकि उनकी हेल्थ थोड़ी खराब हो सकती है। अपनी हेल्थ के प्रति भी सचेत रहें। अगर प्रशासन से कोई काम करवाना है, तो शासन सत्ता के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। सप्ताह के शुरू में आप ग्रोथ हासिल करेंगे, लेकिन मन परेशान हो सकता है।

मूलांक-6-कारोबार मे परिश्रम अधिक रहेगा, क्योंकि आपके कारोबार का विस्तार हो रहा है, यही नहीं विदेश से कारोबार के भी योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, इसलिए अपने काम पर अच्छे से फोकस करें। लाइफ स्टाइल में बदलाव के कारण रहन-सहन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कारोबार के साथ-साथ वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मूलांक-7 अगर आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो आपको किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लेकिन आपको इसके लिए खुद भी मेहनत करनी होगी। मन में उतार-चढ़ाव भरे इमोशंस रह सकते हैं। कारोबार में बिजी रहने की संभावना है। मेहनत ज्यादा से ज्यादा करनी पड़ सकीत है। बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं।

मूलांक-8- आपका मन किसी बात को लेकर खुश रहेगा। कुल मिलाकर अच्छा दिन किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लिखने और बौद्धिक कार्यों से आपका समाज में सम्मान होगा, इनकम बढ़ने के भी आसार हैं।संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक-9-आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, इसलिए हर बिगड़ता काम बन जाएगा। रहन-सहन आपको परेशान कर सकता है, इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे। हेल्थ का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

Next Story