Top News

अंक ज्योतिष, 2 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
2 Nov 2023 12:47 AM GMT
अंक ज्योतिष, 2 नवंबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आत्ममंथन का समय है। अपने प्रयासों को व्यवस्थित करें। आप व्यापार में सहज तरक्की करने में सफल रहेंगे। जोखिम भरे कार्य से बचें। लाइफस्टाइल में बदलाव न करें। सिस्टम को मजबूत रखें। सबके प्रति सम्मान रखें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले जातक अंकज्योतिष के अनुसार, अच्छे प्रेमी और भरोसेमंद लोग माने जाते हैं। आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। ज्यादा भावुक होने से भी धोखा मिलता है। आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए। निजी मामलों में धैर्य रखें।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वालों को ठगों से बचना चाहिए। किसी भी नई शुरुआत से बचें। आज अपने कामकाज पर ध्यान दें। अपने परिवार पर ध्यान दें। परिवार के लोग आप पर निर्भर रहेंगे। आकस्मिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखें। धन के मामलों में सावधानी बरतें।

मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वाले लोग आगे बढ़ने का प्रयास करते रहें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं। अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। कार्यों की एक लिस्ट तैयार करें और उसके अनुसार काम करें। सभी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। आर्थिक मामलों में एक्टिव रहें।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आप प्रभावी रहेंगे। प्लानिंग के हिसाब से ही काम करें। अपने निजी मामलों को गोपनीय रखें वरना नुकसान होने की संभावना है। कार्यों में गति लाने से आपको भविष्य में आसानी होगी।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। योजना के अनुसार काम करें। बिजनेस पर फोकस बढ़ाएं। अनुभव का लाभ उठाएं। आज आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों को अपने आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। अवसरों को भुनाने के बारे में सोचें। लालच के चक्कर में पड़ने से बचें। व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप नई परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में असहज महसूस करेंगे। बेकार के प्रयोगों से बचना होगा।

मूलांक 8 – मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लाभ का प्रतिशत उम्मीद से ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको बड़ों की बात को सुनना चाहिए। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 9 – मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन कार्यस्थल पर सतर्क रहने का है। अपने प्रयासों में गति लाएं। लक्ष्य पर फोकस करें। कई मामलों में आपको पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत से ही आपको सफलता मिलेगी। अपनी जगह बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे। निजी संबंधों में सुधार होगा।

Next Story