Top News

अंक ज्योतिष, 15 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
15 Nov 2023 12:45 AM GMT
अंक ज्योतिष, 15 नवंबर 2023
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों को अपने परिवार पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते रहेंगे। करियर कारोबार उम्मीद के अनुसार रहेगा। सहकर्मियों का कामकाज में सहयोग मिलेगा।

मूलांक 2- आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यों में तेजी बनाए रखें। वित्तीय सफलता पर ध्यान दें। अच्छी आमदनी के साथ खर्च और निवेश बढ़ेगा। लाभ का व्यापार सकारात्मक रहेगा। उत्साह से मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वालों को अपने काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। गपशप और अहंकार से दूर रहें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। कार्यस्थल का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आप सबका विश्वास कायम रखेंगे। आप जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप तेजी से लक्ष्य पूरा करेंगे। व्यक्तित्व आकर्षक होगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। बिजनेस को विस्तार मिल सकता है। अपनों का साथ रहेगा।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वाले बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप अपने पर्सनल लाइफ में खुशियां बांटेंगे। मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्छा चलता रहेगा।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों का करियर उन्नति पर रहेगा। किसी परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफल रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। आप एक्टिव रहेंगे। मीटिंग में आपके विचार से सीनियर्स खुश हो सकते हैं।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। हर जगह सफलता का परचम लहरा सकते हैं। आप सहकर्मी, करीबी दोस्त और रिश्तेदार सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मूलांक 8 – मूलांक 8 वालों को आज निजी मामलों से ज्यादा प्रोफेशनल मैटर्स पर ध्यान देना चाहिए। बिजनेस और करियर अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 9 – आज मूलांक 9 वालों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इच्छित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य के साथ से उम्मीद से बड़ी सफलता मिल सकती है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

Next Story