Top News

अंक ज्योतिष, 1 नवंबर 2023

Gulabi Jagat
1 Nov 2023 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 1 नवंबर 2023
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वाले जिम्मेदारी से आगे बढ़ें। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी। परीक्षा व प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार को गति मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वाले अपने गु्स्से पर काबू रखें। अपनी स्थिति पर नियंत्रण रखें। मित्रों से मेलजोल बना रहेगा। आप कार्यों को प्रभावी ढंग से कर पाएंगे। उच्चाधिकारियों के साथ विवाद से बचें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे।

मूलांक 3 – आज मूलांक 3 वाले लोग व्यक्तिगत सफलता से उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में आप धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे और मनोबल के साथ काम करेंगे। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी भविष्य की प्लानिंग्स को ध्यान में रखें। वाद-विवाद से बचें।

मूलांक 4 – मूलांक 4 वाले लोग आज कार्यस्थल पर दवाब महसूस कर सकते हैं। आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रभावी लोगों से मुलाकात संभव है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफलता मिलेगी। सकारात्मक बने रहें। आर्थिक मामलों में धैर्य दिखाएं। अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो सकती हैं।

मूलांक 5 – आज अंक 5 वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। आप अपने करियर और व्यावसायिक मामलों पर अपना नियंत्रण बढ़ाएंगे। लाभ और व्यापार विस्तार के मामले निपटेंगे। आज आप अपने लक्ष्यों की ओर बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़ते रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज उपलब्धि का दिन है। आपका कारोबार अच्छा चलता रहेगा। आप लोगों से काम निकालने में सफल रहेंगे। आपकी प्लानिंग्स सफल होंगी। रिश्ते में सुधार होगा। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। आपको लक्ष्य प्राप्त होगा। आप पॉजिटिव रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ते रहें। लाभ के कई अवसर सामने आएंगे। शुरुआती अड़चनों से परेशान न हों। अपने आप पर भरोसा रखें और मौके का फायदा उठाने पर जोर रहेगा। कार्यस्थल में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मूलांक 8 – मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मध्यम है। करियर और बिजनेस सामान्य रहेगा। आप अपने कार्यों को जिम्मेदारी से निभाते रहेंगे। कार्य व निजी लाइफ में बैलेंस बनाकर आगे बढ़ते रहें। आंख बंद करके किसी पर विश्वास करना नुकसानदेय हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

मूलांक 9 – मूलांक 9 वाले जातक आज उच्चाधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप उत्साह से भरे रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान रहेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में पॉजिटिविटी बढ़ेगी।

Next Story