Top News

छत्तीसगढ़ में आज की तरह 4 नवंबर को भी हल्की बारिश होने के आसार

Gulabi Jagat
3 Nov 2023 12:43 PM GMT
छत्तीसगढ़ में आज की तरह 4 नवंबर को भी हल्की बारिश होने के आसार
x

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसका पूर्वानुमान कल से ही लगाया जा रहा था। आज सुबह जशपुर में सुबह 7 बजे और दोपहर 3 बजे हल्की बारिश दर्ज की गई। वैसे जशपुर ही मुख्य संभावित जिला था। राजधानी शहर और के बीच में भी हुई दोपहर रायपुर और सिमगा के बीच भी छींटे पड़े। प्रदेश में कल 4 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 75 डिग्री पूर्व तथा 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन हो रहा है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन दीपावली से पहले 12-13 नवम्बर को प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है।

Next Story