Top News

बारिश की संभावना को देखते कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश

Gulabi Jagat
27 Nov 2023 9:33 AM GMT
बारिश की संभावना को देखते कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Next Story