Top News

क्रिकेट वर्ल्डकप: टॉस जीतकर श्रीलंका ने चुनी गेंदबाजी

Gulabi Jagat
2 Nov 2023 8:11 AM GMT
क्रिकेट वर्ल्डकप: टॉस जीतकर श्रीलंका ने चुनी गेंदबाजी
x

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत और श्रीलंका का टूर्नामेंट में यह सातवां मैच है।

टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। भारत ने अब तक अपने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है। रोहित ब्रिगेड आज श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने की फिराक में होगी। भारत पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, श्रीलंका की हालत खस्ता है। श्रीलंका ने 6 मैचों में से सिर्फ दो ही जीते हैं। श्रीलंका चार अंकों के साथ सातवें पायदान पर है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Next Story