Top News

बिलासपुर पहुंचे सीएम केजरीवाल

Gulabi Jagat
3 Nov 2023 4:05 PM IST
बिलासपुर पहुंचे सीएम केजरीवाल
x

रायपुर। बिलासपुर में दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान का आप नेताओं ने स्वागत किया है। बता दें कि कल 4 नवंबर यानी शनिवार को भी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पूरा छत्तीसगढ़ दोनों मुख्यमंत्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता अपने चहेते मुख्यमंत्रियों के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने वाली है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा धोखा किया लेकिन अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के तौर पर मजबूत विकल्प है और जनता हमें आशीर्वाद देने जा रही है।

Next Story