Top News

ब्यूटी पॉर्लर संचालिका ने किया सुसाइड, 6 पुलिस वाले सस्पेंड

Gulabi Jagat
27 Nov 2023 1:25 AM GMT
ब्यूटी पॉर्लर संचालिका ने किया सुसाइड, 6 पुलिस वाले सस्पेंड
x

यूपी। प्रतापगढ़ के चिलबिला में पारिवारिक बंटवारे के विवाद के बीच ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली दिव्यांग युवती ने मुख्यमंत्री को संबोधित सुसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फांसी लगा ली। गुस्साए लोगों ने छह घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। लापरवाही पर इंचार्ज समेत पूरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

चिलबिला निवासी स्व. मक्खन जायसवाल के 6 बेटों और 5 बेटियों में सबसे बड़ी कंचन (उम्र 38 वर्ष) अविवाहित और दिव्यांग थी। वह प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर स्थित घर के एक कमरे में ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। घर के बंटवारे के विवाद में उसके भाई तीन-तीन के गुट में बंट गए। वह एक गुट के भाइयों के साथ रहती थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसने ब्यूटीपॉर्लर का शटर खोलने के बाद बगल की दुकान पर चाय पी।

दुकान में जाने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सुसाइड वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट कर दुपट्टे से फांसी लगा ली। बाजार के लोगों ने शव लटकता छोड़ हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर फोर्स के साथ एसपी सतपाल अंतिल को लोगों ने अवैध कब्जे के लिए चिलबिला चौकी के पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार बताया। शटर में की गई वेल्डिंग इलेक्ट्रिक कटर से कटवाकर कब्जा दिलाया तो छह घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

Next Story