Top News

एक और प्रत्याशी ने AAP को दिया झटका, वापस लिया नामांकन 

Gulabi Jagat
2 Nov 2023 4:49 PM IST
एक और प्रत्याशी ने AAP को दिया झटका, वापस लिया नामांकन 
x

पलारी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, जोगी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस बार छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में चुनाव लड़ रही है। लेकिन ऐन वक्त पर आप को बड़ा झटका लगा है। कसडोल विधान सभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी लेख राम साहू ने अपना नाम वापस ले लिया है.

बताया जा रहा है कि, लेखराम साहू को बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा अपने साथ सीएम बघेल से मिलवाने के लिए लेकर कहीं निकल गए हैं। साहू के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, कांग्रेस में शामिल करवाने में बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कसडोल से आप के घोषित प्रत्याशी लेखराम साहू से उनकी पार्टी के कार्यकताओं-नेताओं से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

Next Story