Top News

AAP प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, कहा – भाजपा के साथ हूँ…

Gulabi Jagat
1 Nov 2023 2:47 PM IST
AAP प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, कहा – भाजपा के साथ हूँ…
x

गरियाबंद। भाजपा से बागी होकर ‘आप’ पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले भागीरथी मांझी ने नाम वापसी के पहले ही दिन अपना नाम वापस ले लिया. इस घटनाक्रम से जहां आप पार्टी में हड़कंप मच गया है, वहीं मांझी ने कहा कि मैने बहकावे में आकर आप को ज्वाइन किया था, मेरी निष्ठा हमेशा भाजपा के साथ है.

बिंद्रा नवागढ़ के सियासत में अब फिर से नया मोड़ आ गया. भागीरथी मांझी आज सुबह निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नाम वापस ले लिया. रिटर्निंग अफसर अर्पिता पाठक ने इसकी पुष्टि भी किया है. नामांकन वापसी के बाद मांझी ने कहा कि वे किसी पार्टी के पास टिकट मांगने नहीं गए थे. भाजपा में टिकट के दावेदार था, नहीं मिलने का दु ख था. इसी बीच पार्टी ने संपर्क कर टिकट थमा दिया. मुझे सोचने-समझने का समय भी नहीं दिया गया. मैं भाजपा का सिपाही हूं, मेरी निष्ठा पार्टी से जुड़ी है.

Next Story