Top News

कुरुद में 26 किसानों ने बेचे धान

Gulabi Jagat
1 Nov 2023 11:09 AM GMT
कुरुद में 26 किसानों ने बेचे धान
x

धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर कुरुद सोसायटी में पहले दिन 26 किसानों से 11 सौ क्विंटल धान की मूहर्त खरीदी की गई। वहीं क्षेत्र की सोसायटियों में 6 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया। आचार संहिता प्रभावी होने के चलते संचालन समिति के पदाधिकारियों को इस प्रक्रिया से दूर ही रखा गया। किसानों के साथ सोसायटी प्रबंधक एवं स्टाफ के लोगों ने पूजा-अर्चना कर इस सत्र के धान खरीदी का शुभारंभ किया।

1 नवम्बर को सहकारी समिति कुरुद में शाखा प्रबंधक त्रिलोचन बांसकार, लिपिक रमाकांत सेन ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। यशवंत, विजय साहू, रमेश, कुलदेव धु्रव, रमेशर साहू, गीताराम सिन्हा, दीपक, नीलकमल चन्द्राकर, रामप्यारे, अनूप साहू आदि किसानों की मौजूदगी में पहले दिन 11 सौ क्विंटल धान की खरीदी की गई। बताया गया कि यहां 55500 नया 6054 पीडीएस एवं 30 हजार मिलर्स से प्राप्त बारदाना का स्टाक है। कोपरेटिव बैंक कुरुद के शाखा प्रबंधक टिकेंद्र बैस ने बताया कि 1 नवम्बर से 31जनवरी 2024 तक क्षेत्र की सभी समितियों में मोटा धान 2183 एवं पतला 2203 रुपए की दर से खरीदा जाएगा। इसके लिए बारदाना सहित सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई है।

सिवानीकला सोसायटी में 13 किसानों से 448.80 क्विंटल, मंदरौद में 41 किसानों से 1399.20 क्विंटल, चर्रा में 18 किसानों का 542.80 क्विंटल, भाटागांव 15 कृषकों से 539.20 क्विंटल, कातलबोड 15 लोगों से 608.80 क्विंटल, बगौद 17 किसान का 614.80 क्विंटल, कुहकुहा 12 से 363.60 क्विंटल, गाडाडीह 25 किसानों से 805.20 क्विंटल धान खरीदी हुई। इस तरह पहले दिन कुरूद क्षेत्र के 9 सोसायटियों में 181 पंजीकृत किसानों से 6350.40 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में खरीदा गया है।

Next Story