झारखंड

सिपाही ने लूटी महिला की अस्मत, लोगो ने थाने में की तोड़फोड़, जानिए- कैसे पीड़ित महिला को सिपाही ने अपने जाल में फंसाया

Renuka Sahu
27 Feb 2022 2:54 AM GMT
सिपाही ने लूटी महिला की अस्मत, लोगो ने थाने में की तोड़फोड़, जानिए- कैसे पीड़ित महिला को सिपाही ने अपने जाल में फंसाया
x

  फाइल फोटो 

झारखंड में रांची के नगड़ी थाने में तैनात सिपाही शिवकुमार मिश्रा ने झाड़-फूंक के बहाने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजामदिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में रांची के नगड़ी थाने में तैनात सिपाही शिवकुमार मिश्रा ने झाड़-फूंक के बहाने एक महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजामदिया। सिपाही ने महिला को अपने घर में बुलाकर हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घंटों बवाल किया। सिपाही को खुद के हवाले करने की मांग को लेकर थाने में तोड़फोड़ की।

बताया जाता है कि आरोपी ने महिला को झाड़-फूंक के लिए अपने घर बुलाया। वह महिला को कमरे के भीतर ले गया तथा पति और परिजन बाहर रोक दिया। इसी दौरान सिपाही ने महिला से अश्लील हरकत की। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान मारने की धमकी दी और हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद महिला की चीख सुनकर परिजन अंदर गए तो हालात देखकर दंग रह गये। परिजनों ने मिलकर सिपाही शिवकुमार को पीटा। इसी बीच आरोपी सिपाही भाग निकला। इधर, जानकारी मिलने के बाद आससास के ग्रामीणों ने रांची-गुमला मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ और डीएसपी थाने पहुंचे व समझाने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने। तब ग्रामीण एसपी नौशाद आलम पहुंचे। उन्होंने सिपाही पर कार्रवाई का भरोसा दिया तब लोग शांत हुए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना में की तोड़फोड़
नगड़ी थाना क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म मामले में 400 से अधिक ग्रामीण शनिवार की शाम छह बजे नगड़ी थाना में घुस गए और जमकर उत्पात मचाया। थाना परिसर में लगे बांस-बल्ली को तोड़ दिया। सिपाही को स्वयं सजा देने की मांग करने लगे। वहीं ग्रामीणों ने कई वाहनों का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने उस मार्ग से एक भी वाहन को गुजरने नहीं दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी सिपाही को पुलिस उनके हवाले करें। इस क्रम में आक्रोशित ग्रामीण पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी, नगड़ी के सीओ, डीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जल्द बर्खास्त किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद रात साढ़े नौ बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। इसके बाद यातायात का परिचालन शुरू हुआ।
मेडिकल जांच कराने से महिला का इनकार
हंगामा के बाद नगड़ी पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए ले जाने लगी, परंतु उसने जांच कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण एसपी ने महिला से कहा कि यदि वह जांच नहीं कराएगी तो सिपाही को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। शनिवार की देर शाम पुलिस टीम महिला को रिम्स मेडिकल जांच कराने के लिए ले गई।
Next Story