- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Redmi जल्द लॉन्च करेगी...
प्रौद्योगिकी
Redmi जल्द लॉन्च करेगी K80 Ultra, 7,140mAh की दमदार बैटरी
Tara Tandi
19 Jun 2025 8:08 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का K80 Ultra जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। पिछले वर्ष नवंबर में Redmi K80 और K80 Pro को पेश किया गया था। K80 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा।
Redmi की ओर से चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस स्मार्टफोन की इमेज शेयर की गई हैं। इनमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें दो कैमरा के साथ एक LED फ्लैश यूनिट है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। K80 Ultra में 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें मेटल का मिडल फ्रेम और ग्लास फाइबर का बैक पैनल होगा। इस पोस्ट में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में दिख रहा है। इसके अलावा इसे ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
कंपनी ने बताया है कि K80 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जाएगा। इसमें Redmi का अभी तक का सबसे बड़ा 3D IceLoop वेपर चैंबर होगा। इस स्मार्टफोन की 7,140 mAh की बैटरी बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। इसमें डुअल स्पीकर यूनिट दी जाएगी। इसके साथ कंपनी का पहला गेमिंग पर फोकस्ड टैबलेट K Pad इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें 8.8 इंच IPS LCD स्क्रीन (2,880 x 1,800 पिक्सल्स ) 3K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है।
यह टैबलेट इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा। इसके डिस्प्ले में 165 Hz का रिफ्रेश रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। यह इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा। यह एक स्लीक लेकिन पावरफुल टैबलेट होगा। Redmi K Pad में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का नया Dimensity 9400+ दिया जाएगा। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Redmi K Pad को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा यह 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





