प्रौद्योगिकी

आपके साथ भी हो सकता लाखों की ठगी, डिलीवरी बॉक्स फेंकने से पहले करें ये जरुरी काम

Ashish verma
19 May 2025 11:47 AM IST
आपके साथ भी हो सकता लाखों की ठगी, डिलीवरी बॉक्स फेंकने से पहले करें ये जरुरी काम
x
बॉक्स फेंकने से पहले करें ये जरुरी काम

Technology प्रौद्योगिकी: ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है. भारत में लोग इसके लिए Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म का खूब इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब आप इनसे कुछ खरीदते हैं तो सामान एक बॉक्स में आता है. आप सामान निकालकर बॉक्स को फेंक देते हैं. यहीं से खतरे की शुरुआत होती है क्योंकि यह बॉक्स आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है. इसे डिलीवरी बॉक्स घोटाला कहते हैं. क्या है पूरा मामला, आइए विस्तार से जानते हैं.

क्या है डिलीवरी बॉक्स घोटाला?
जब आप ऑनलाइन सामान मंगवाते हैं तो डिलीवरी बॉक्स पर एक कागज चिपका होता है. इस कागज पर आपका नाम, फोन नंबर, ईमेल और कई बार सामान के बारे में जानकारी लिखी होती है. घोटालेबाज इस बॉक्स को कचरे से उठाकर आपकी जानकारी चुरा लेते हैं. फिर आपको कॉल करके कहते हैं कि वे Amazon या Flipkart से हैं और प्रोडक्ट का फीडबैक मांगते हैं.
ज्यादा डिस्काउंट का देते हैं लालच
धोखेबाज आपको लालच देते हैं कि फीडबैक देने पर आपको अगली खरीदारी में 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा. इसके लिए वे एक लिंक भेजते हैं। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं, आपके फोन में मैलवेयर आ जाता है। यह मैलवेयर आपकी बैंक डिटेल और दूसरी निजी जानकारी चुरा लेता है। आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
ऐसे करें खुद की सुरक्षा
इससे बचने के लिए आपको खुद की सुरक्षा करनी चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है कि डिलीवरी बॉक्स को फेंकने से पहले उस पर लिखी अपनी जानकारी को मिटा दें। आप मार्कर से डिटेल को काला कर सकते हैं। अनजान लोगों के कॉल या लिंक पर भरोसा न करें। अगर कोई आपको डिस्काउंट का लालच देता है, तो पहले जांच लें कि कॉल सही है या नहीं। हमेशा Amazon या Flipkart की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही डील करें।
Next Story