छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी बहुत है ज्योति और हरकीरत जैसे पाकिस्तानी जासूस

Nil dhankar
19 May 2025 11:41 AM IST
छत्तीसगढ़ में भी बहुत है ज्योति और हरकीरत जैसे पाकिस्तानी जासूस
x

हवाला कारोबार के जरिए होता है सेटलमेंट

छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधन और खनिज वन उपज बस्तर से संबंधित छोटी से छोटी जानकारी अन्य देशों को दी जाती है एक यूट्यूब के इन लुएंसर के भाई को छत्तीसगढ़ पुलिस क्रिकेट सट्टा में पहले दबोज चुकी है।

छत्तीसगढ़ संवेदनशील नक्सली क्षेत्र होने के कारण केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का बीड़ा उठाया है संभत: सभी कार्रवाई की जानकारियां भी इन देशों को दी जा रही हो तो नक्सली सफाया अभियान को असफल करने का प्रयास भी कर सकते हैं

छत्तीसगढ़ पुलिस को गंभीरता से रायपुर यूट्यूब के इन लुएंसर जो सट्टे के कारोबार में संलिप्त है गहराई से जांच करना आवश्यक सट्टे के कारोबारी का पैसा कहां तक जाता है कहां से लगवाने के लिए पैसा आता है कौन-कौन लगवाड़ी में पैसा लगता है और कटिंग कौन करता, अंत में कहां सट्टा कटिंग की अंत तक जाती है किससे जुड़ा है लिंक, कहां से आती है सभी की जानकारी एकत्र कर साइबर क्राइम जांच कर करें खुलासा सटोरिया को पकड़ते ही संपूर्ण जानकारी मिल सकती है

अब पाकिस्तानियों, जासूसों के खिलाफ देशभर में चल रहा अभियान

छत्तीसगढ़ से करोड़ों का हवाला कारोबार तुर्की, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, पाकिस्तान के रास्ते औसत 500 करोड़ का प्रति सप्ताह का अनुमान

रायपुऱ । यूट्यूबलर सोशल मीडिया के जरिए देश की गोपनीय जानकारी बेच कर एशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपनी आत्मा से सौैदा कर रहे है। हाल ही हिसार की ज्य़ोंति मलहोत्रा औऱ हरियाणा के हरकीरत के कारनामें के बाद केंद्र सरकार के गृहमंत्रालय ने सुरक्षा जुड़े सभी विभागों को कार्रवाई की स्वतंत्रता देते ही इंटेलीजेंसी ने अवैध पाकिस्तानियों के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाकर उनके पनाहगारों के हौसले पस्त कर दिए है। सेशल मीडिया के जरिए जासूसी का नया ताजा मामला को भंड़ापोड़ कर अवैध पाकिस्तानियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। देश भर हर रोज भारत की गोपनियता भंग करने वाले जासूस पकड़े जा रहे है।

जानकारों की मानें तो छत्तीसगढ़ में भी पिछले 30-40 सालों से बिना बीजा के रह रहे अवैध पाकिस्तानियों का मुख्य कारोबार देश के खिलाफ जासूसी करना और वर्ल्ड सट्टा के लिए काम कर रहे है। केंद्र सरकार एनआईए या सीबीआई से जाच कराए तो छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाले सैकड़ों मामले को भंडाफोड़ हो सकता है। छत्तीसगढ़ में रहने वाले अवैध पाकिस्तानियों को सीधा संपर्क पाकिस्तान, दुबई, यूएई, सिंगापुर, हांगकांग में बैठकर जासूसी और सट्टा का धंधा करने वालों से कनेक्शन बताया जा रहा है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस और जांच एजेंसी की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव कम होने के बाद ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है जो भारत की खुफिया रिपोर्ट पाकिस्तान को दे रहे थे. इसी कड़ी में हरियाणा से कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं. ताजा मामला कुरुक्षेत्र से सामने आया है, जहां कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एसटीएफ के द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. कल रात हरियाणा पुलिस की एसटीएफ यूनिट ने व्यक्ति को काबू किया. इसका सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात के समय सिविल ड्रेस में 2 लोग उस व्यक्ति को अपने साथ लेकर जा रहे हैं. उनके पीछे ही 2 और लोग चल रहे थे

.कुरुक्षेत्र के रहने वाले हरकीरत सिंह को रात करीब साढ़े 8 बजे एसटीएफ हिसार ने काबू किया. उधर, कुरुक्षेत्र पुलिस ने फोन पर जानकारी दी कि जांच की जिम्मेदारी हिसार STF संभाल रही है. फिलहाल हरकीरत सिंह को गिरफ्तार करके एसटीएफ पूछताछ कर रही है. हरकीरत सिंह हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुलाजिम हैं. हरकीरत सिंह कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के वीजा लगवाने का मुख्य काम देखते थे. अभी हाल में ही बैसाखी पर्व पर 300 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा से पाकिस्तान गुरु धाम के लिए रवाना किया गया था. हरकीरत के पिता कैंसर के मरीज हैं जिनकी उम्र 70 साल से ऊपर हैं. उनके मुताबिक 6 लोग आये थे जो उसे अपने साथ हरकीरत को ले गए हैं. हमे नहीं बताया कहां ले गए हैं. आज तक वह कभी भी पाकिस्तान नहीं गया है. आपको बता दे कि बीते वर्ष हरकीरत सिंह ने पाकिस्तान हाई कमिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था. इस कार्यक्रम में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल होने के लिए पहुंची थी. पाकिस्तान एंबेसी के अधिकारी दानिश के साथ उनकी फोटो भी है।

सीआईडी ने पाकिस्तानी जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा को किया गिरफ्तार

गुजरात सीआईडी क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। भरूच से जासूस प्रवीण कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी हुई। उसे भारत की गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी प्रवीण कुमार मिश्रा के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी पाकिस्तानी एजेंट प्रवीण कुमार मिश्रा हनी ट्रैप का शिकार बताया जा रहा है। हनी ट्रैप का शिकारआरोपी जासूस पर पाकिस्तानी एजेंसियों को भारतीय सैन्य बलों के इस्तेमाल किये जाने वाले मिसाइल और ड्रोन तकनीक के बारे में अहम जानकारियां देने का आरोप है। आजतक में छपी खबर के अनुसार, भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी एजेंसियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से हनीट्रैप किया था। ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य शख्स भी हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। वह इस्लामाबाद और कराची स्थित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना के शीर्ष अधिकारियों तक सूचनाएं फारवर्ड करता था। ये सभी जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए दी जाती थी।

सीआईडी ने रखी पैनी नजर

प्रवीण कुमार मिश्रा की गतिविधियों पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी अहम और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान को देने के मामले पर कई दिनों से सीआईडी नजर बनाए हुए थी। इसके बाद करीब एक महीने तक जांच-पड़ताल के बाद इस शख्स को गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि इसके जैसे और भी कुछ लोग हैं जो पाकिस्तानी एजेंसियों के जाल में फंसे हुए हैं।

बांग्लादेशी अंजली पकड़ी गई छत्तीसगढ़ में

भिलाई के सुपेला से दुर्ग पुलिस की एसटीएफ की टीम ने भिलाई में 2 साल से छिपकर रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय पन्ना बीवी भारत में अंजली उर्फ काकोली घोष के नाम से पिछले 8 साल से रह रही थी। SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि, यह महिला 5 साल पश्चिम बंगाल में और 1 साल दिल्ली में रहकर काम की तलाश में भिलाई पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस बीच महिला इमो एप के जरिये बांग्लादेश में अपने परिवार से बात करती थी और इन सालों में 3 से 4 बार वह बांग्लादेश भी जा चुकी थी।

पिछले कुछ महीनों से दुर्ग पुलिस लगातार अप्रवासियों को लेकर दुर्ग में एक सर्चिंग अभियान चला रही है, जिसके तहत दुर्ग जिले के 12 से ज्यादा इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया गया। इधर, पुलिस हेडक्वाटर से निर्देश मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स बनाई और पहली बार में ही यह सफलता मिली। टीम को सूचना मिली कि, सुपेला में अवैध रूप से एक बांग्लादेशी महिला जिसका नाम पन्ना बीवी है। वह अपना नाम बदलकर अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से रह रही है, जिसने आधार कार्ड में प्रतिरूपण कर फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए हैं।

6 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए , दो महिलाएं भी शामिल

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। सभी देहरादून और हरिद्वार में नाम छिपाकर रह रहे थे। उत्तराखंड के देहरादून जिले में क्लेमेंटटाउन थाना के अंतर्गत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की मदद करने के आरोप में एक भारतीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों से मिलिट्री इंटेलिजेंस और आईबी पूछताछ कर रही है।

मुनीर ने भारतीय महिला से शादी की

रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है कि बांग्लादेशी नागरिक मुनीर ने भारतीय महिला से शादी की है। वहीं हरिद्वार में भारतीय संग रह रही बांग्लादेशी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी बांग्लादेशी अपना नाम और पहचान छुपाकर रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय महिला से शादी करने वाला मुनीर 14 साल पहले राधिकापुर बॉर्डर कल्यगंजा पश्चिम बंगाल से अपने मामा के घर कल्याणगंज आया था। उसने दो साल तक नोएडा में काम किया। फिर भारतीय महिला से शादी की। 2016 में उसने झज्जर में ईंट भट्टे पर भी काम किया और फिर बांग्लादेश चला गया। 2023 में वह फिर भारत आया। दिल्ली के अशोक नगर में कुछ समय बिताने के बाद वह देहरादून में रह रहा था।

पूरे हिंदुस्तान में पाकिस्तानी जासूस पकड़े जा रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में छुपे हुए पाकिस्तानी जासूसों का अभी खुलासा होना बाकी है। छत्तीसगढ़ में अधिकांश पाकिस्तानी जासूसी को छुपाने के लिए सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर के रूप में काम कर रहे हैं । कुछेक ने तो अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है और यूट्यूब चैनल के माध्यम से दुबई, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, तुर्की मलेशिया, सिंगापुर से संपर्क में लगातार में हैं और सरकार हाथ ना डालें या सरकार के हाथ में ना आने के नए-नए उपाय बनाते जाते हैं । यूट्यूब इनफ्लुएंसर नया-नया वीडियो बनाने की आड़ में संबंधित देश की यात्रा भी करते आ रहे हैं छत्तीसगढ़ की जासूसी की उपस्थिति के बारे में जब अध्ययन किया गया तो अनुमान के अनुसार 300 से ज्यादा पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से संपर्क में है और वह अपना कार्य को अपने तरीके से कर रहे हैं शासन प्रशासन और पुलिस की नजरों से छुपाने के लिए और पुलिस से बचने के लिए दिखाने के लिए वह क्रिकेट की सट्टे के कारोबार में लिफ्त जनता से रिश्ता के पास सूत्रों से जानकारी और जांच पड़ताल के उपरांत चौंकाने वाले मामले सामने आ रही है। वर्तमान में पाकिस्तान ही नहीं कई और देश के लिए भी जासूसी कर रहे हैं और आराम से छत्तीसगढ़ में दो नंबर का सट्टे का व्यवसाय कर शासन की आंकों में धूल झोंक रहे है।

राज्य सरकार जांच करें तो छत्तीसगढ़ से कम से कम 300 से अधिक विभिन्न देशों की जासूस पकड़े जा सकते हैं । सभी बड़े जासूस जासूसी का कार्य को छुपाने के लिए किसी न किसी दो नंबर के धंधे का और आड़ लिए हुए हैं । अवंती विहार, खमहारडीह, तेलीबांधा, रिंग रोड, महावीर नगर, वीआईपी रोड, टाटीबंध, भनपुरी, गोगागांव, गुढ़ियारी, समता कॉलोनी जैसे क्षेत्र में बड़े यूटुब इनफ्लुएंसर बड़े आराम से क्रिकेट सट्टे के कारोबार के साथ भारत की जासूसी का कार्य कर रहे हैं जिसकी पुख्ता जानकारी केंद्र सरकार र छत्तीसगढ़ तक पहुच चुकी है ।अब बड़ा एक्शन हो सकता है । शासन प्रशासन क मिले क्लू पर संज्ञान में लेकर सभी क्रिकेट सट्टा खाईवालों की गहराई से तहकीकात करें तो उनकी कटिंग कौन से देश में जाती है का खुलासा हो सकता है। सट्टा लाइन कौन से देश से मिलती है। आखिरी का खाईवाल कौन है और कौन से देश का है साथ में कौन से छुठ भैया कांग्रेस के नेता इस कार्य को अंजाम देने के लिए साथ दे रहे हैं 2017 के बाद लगातार इस तरह की गतिविधियों में छत्तीसगढ़ की स्थिति देश विदेश में प्रतिदिन बढ़ते गई और विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट का सट्टा का कारोबार छत्तीसगढ़ में होने लगा, लेकिन अंदर की जांच पड़ताल करें तो स्पष्ट है सभी सट्टे की खाईवाल के पैसे के पूरी तरीके से लेनदेन टर्की, पाकिस्तान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर जैसे देशों से बड़े -बड़े ट्रांजेक्शन किया जाता है। जो सटोरियों और जासूसों की कमाई का बहुत बड़ा स्रोत बना हुआ है।

Next Story
null