- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi का नया स्टडी...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
Tara Tandi
3 March 2026 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने नया डेस्क लैम्प लॉन्च किया है। यह Mijia Vertical Study Lamp 2 के नाम से मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कोई साधारण स्टडी लैम्प नहीं है बल्कि एक स्मार्ट डिवाइस है जिसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 12700 ल्यूमेन की ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 17 साल तक काम कर सकता है। इसमें एक स्मार्ट लेयर लगी है। लैम्प AI आधारित ऑटोमेटिक डिमिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Mijia Vertical Study Lamp 2 की कीमत 2499 युआन (via) (लगभग 34,000 रुपये) है। वर्तमान में इसे सब्सि़डी के साथ 1,996 युआन (लगभग 26,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
Mijia Vertical Study Lamp 2 एक स्मार्ट स्टडी लैम्प है। यह 15 स्क्वायर मीटर के कमरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे बेडरूम और छोटे होम ऑफिस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें लम्बे समय तक चलने वाले LED बीड्स लगे हैं जो 17 साल तक चल सकते हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह 17 प्रतिशत ज्यादा ब्राइटनेस देता है। यह 12,700 ल्यूमन फ्लक्स देता है। सेंट्रल एरिया में यह 1,800 लक्स को रोशनी पैदा करता है।
लैम्प के लिए कहा गया है कि यह हाथों की छाया नहीं पैदा होने देता है जिससे यूजर लम्बे समय तक इसके नीचे बैठकर लिख पाता है, या स्केच बना सकता है। Study Lamp 2 में एंटी ग्लेयर फीचर है और यह 13 से भी कम UGR रेटिंग के साथ आता है। स्टडी लैम्प में AI आधारित ऑटोमेटिक डिमिंग भी आती है। यह पता लगा सकता है कि कोई इसके नीचे बैठा है या नहीं। यह Mi Home ऐप की मदद से कनेक्ट हो सकता है। इसमें टच कंट्रोल भी दिए गए हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





