छत्तीसगढ़
संसद की विशेषाधिकार समिति में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नियुक्ति
Shantanu Roy
3 March 2026 7:09 PM IST

x
छग
Raipur/New Delhi. रायपुर/नई दिल्ली। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण विशेषाधिकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संसदीय मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता का प्रमाण है। समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समिति संसद की गरिमा और सदस्यों के विशेषाधिकारों की रक्षा हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगी। संसद की विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों को प्राप्त विशेषाधिकारों की रक्षा करना तथा यदि किसी सदस्य के विशेषाधिकार का हनन होता है।
तो उसकी जांच कर अनुशंसा प्रस्तुत करना है। यह समिति लोकतंत्र की मजबूती और संसद की प्रतिष्ठा बनाए रखने में महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की यह नियुक्ति न केवल रायपुर लोकसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। वे पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री के रूप में प्रशासनिक दक्षता का परिचय दे चुके हैं तथा संसद में भी सदैव सक्रिय और प्रभावी भागीदारी निभाते रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर सांसद अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ समिति की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संसद की गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
Tagsबृजमोहन अग्रवालरायपुर लोकसभासांसद रायपुरविशेषाधिकार समितिसंसद समितिभाजपा नेतारविशंकर प्रसादपूर्व केंद्रीय मंत्रीलोकसभा सदस्यराज्यसभा विशेषाधिकारसंसदीय मर्यादालोकतांत्रिक मूल्यसंसद गरिमाछत्तीसगढ़ राजनीतिनई दिल्ली समाचारसंसदीय नियुक्तिसमिति सदस्यराजनीतिक अनुभवजनहित मुद्देप्रशासनिक दक्षताराज्य सरकार मंत्रीभाजपा सांसदसंसदीय कार्यविशेषाधिकार हननजांच समितिसंसद प्रतिष्ठालोकतंत्र मजबूतीराष्ट्रीय राजनीतिरायपुर समाचारछत्तीसगढ़ गौरवसमिति अध्यक्षशीर्ष नेतृत्व आभारपारदर्शिताजिम्मेदारी निर्वहनसंसद भूमिकासंवैधानिक अधिकारसंसदीय परंपराभाजपा वरिष्ठ नेतालोकसभा क्षेत्र रायपुरराजनीतिक नियुक्तिसंसदीय सक्रियताप्रभावी भागीदारीसमिति दायित्वलोकतांत्रिक व्यवस्थासंसद संरक्षणविशेषाधिकार रक्षाकेंद्रीय राजनीतिसंसदीय जांचछत्तीसगढ़ भाजपाराष्ट्रीय स्तर नियुक्तिBrijmohan AgrawalRaipur Lok SabhaMP RaipurPrivilege CommitteeParliament CommitteeBJP leaderRavi Shankar Prasadformer Union MinisterLok Sabha MemberRajya Sabha PrivilegesParliamentary DecorumDemocratic ValuesParliament DignityChhattisgarh PoliticsNew Delhi NewsParliamentary AppointmentCommittee MemberPolitical ExperiencePublic Interest IssuesAdministrative EfficiencyState Government MinisterBJP MPParliamentary AffairsPrivilege BreachInquiry CommitteeParliament ReputationStrengthening DemocracyNational PoliticsRaipur NewsChhattisgarh PrideCommittee ChairmanTop Leadership GratitudeTransparencyDischarge of ResponsibilityParliament RoleConstitutional RightsParliamentary TraditionSenior BJP LeaderLok Sabha Constituency RaipurPolitical AppointmentParliamentary ActivismEffective ParticipationCommittee ResponsibilityDemocratic SystemParliament ProtectionPrivilege ProtectionCentral PoliticsParliamentary InquiryChhattisgarh BJPNational Level Appointment
Next Story





