IIT भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर साइबर ठगी के शिकार, खाते से डेढ़ लाख पार

दुर्ग। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के असिस्टेंट प्रोफेसर साइबर ठगी का शिकार हो गए। कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आए कॉल के बाद उन्होंने जैसे ही लिंक पर अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरी, उनके खाते से 1 लाख 78 हजार 910 रुपए निकाल लिए गए। घटना 31 दिसंबर 2025 की है, लेकिन अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में बीटा बिल्डिंग, आईआईटी निवास में रहने वाले डॉ. अविजित साहा (37) ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आईआईटी भिलाई में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। घटना से करीब एक महीने पहले उनके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन लेन-देन में दिक्कत आ रही थी और वे बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करने की सोच रहे थे।
31 दिसंबर 2025 को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया और कार्ड में आ रही समस्या के बारे में पूछा। कॉल करने वाला पूरी तरह भरोसेमंद लगा, इसलिए प्रोफेसर ने उसे अपनी परेशानी बता दी। इसके बाद कॉलर ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसा दिखाई दे रहा था, जिसमें बैंक का नाम और डिजाइन भी असली वेबसाइट की तरह था। कॉलर ने कहा कि लिंक पर लॉग-इन कर क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दें, जिससे समस्या दूर हो जाएगी।





