- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi का नया...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi का नया माइक्रोवेव 700W हीटिंग पावर से मिनटों में पका सकता है खाना, जल्द लॉन्च
Tara Tandi
19 May 2025 12:58 PM IST

x
Xiaomi Microwave टेक न्यूज़: Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia 20L Energy-Saving Microwave लॉन्च कर दिया है। यह किचन अप्लायंसेज सेगमेंट में कंपनी की लेटेस्ट एंट्री है जो खासतौर पर डिजाइन और एनर्जी से जुड़ी अपग्रेड्स के साथ आती है। Mijia 20L माइक्रोवेव में 700W हीटिंग पावर दी गई है, जो नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसके अंदर की कैपेसिटी 20 लीटर है और इसमें रिमूवेबल ग्लास टर्नटेबल दिया गया है। इस डिवाइस में 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं। कम पावर मोड पर बटर सॉफ्ट करने जैसे टास्क किए जा सकते हैं, जबकि हाई पावर पर सीफूड जैसे आइटम्स को पकाना संभव है।
Mijia 20L Energy-Saving Microwave फिलहाल JD.com और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 349 युआन यानी करीब 4,150 रुपये रखी गई है। इस नए मॉडल का लुक मिनिमल और ऑल-व्हाइट है। फ्रंट पैनल पूरी तरह फ्लैट है और दरवाजा प्रेस-टू-ओपन मैकेनिज्म के साथ आता है, यानी इसमें कोई हैंडल नहीं दिया गया है। ऑपरेशन के लिए इसमें दो रोटरी नॉब्स दिए गए हैं, जिससे यूजर टाइम और पावर लेवल आसानी से एडजस्ट कर सकता है। डिजाइन को सिंपल रखा गया है ताकि एक हाथ से भी इसे ऑपरेट किया जा सके।
Mijia 20L माइक्रोवेव में 700W हीटिंग पावर दी गई है, जो नई जनरेशन की मैग्नेट्रॉन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। Xiaomi के मुताबिक, हाई पावर मोड पर यह एक कप दूध या सैंडविच को लगभग एक मिनट में गर्म कर सकता है। टायमर को अधिकतम 35 मिनट तक सेट किया जा सकता है, जिससे बेक्ड आलू, वेजिटेबल स्टीमिंग और डेसर्ट जैसी डिशेस बनाना भी संभव है।
मशीन अंदर की कैपेसिटी 20 लीटर है और इसमें रिमूवेबल ग्लास टर्नटेबल दिया गया है। यह 3D रिफ्लेक्टिव हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करता है जो 360 डिग्री हीटिंग प्रोसेस के जरिए फूड को ज्यादा रूप से गर्म करता है, जिससे कोल्ड स्पॉट्स कम होते हैं। अंदर का सरफेस नैनो कोटेड है जो दाग-धब्बों से बचाता है और क्लीनिंग को आसान बनाता है।
इस डिवाइस में 5 पावर लेवल्स दिए गए हैं। कम पावर मोड पर बटर सॉफ्ट करने जैसे टास्क किए जा सकते हैं, जबकि हाई पावर पर सीफूड जैसे आइटम्स को पकाना संभव है। एक अलग डेडिकेटेड डायल डिफ्रॉस्ट मोड के लिए भी है, जिससे फ्रोजन फूड को मोइस्चर और न्यूट्रिशन बनाए रखते हुए डीफ्रॉस्ट किया जा सके।
माइक्रोवेव को चीन के GB 24849-2017 स्टैंडर्ड के तहत लेवल 2 एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग मिली है। यह टॉप-लेवल नहीं है, लेकिन डेली यूसेज में पावर कंजम्पशन को बैलेंस करने के लिहाज से बेहतर माना जा सकता है। खासकर जब बिजली के बिल और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस बढ़ रहा है।
TagsXiaomi नया माइक्रोवेव700W हीटिंग पावरजल्द लॉन्चXiaomi new microwave700W heating powerlaunching soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





