भारत

युवक का दिनदहाड़े मर्डर, चाकू से ताबड़तोड़ वार, आक्रोशित भीड़ ने दुकान को किया आग के हवाले

jantaserishta.com
19 May 2025 11:05 AM IST
युवक का दिनदहाड़े मर्डर, चाकू से ताबड़तोड़ वार, आक्रोशित भीड़ ने दुकान को किया आग के हवाले
x
फैली सनसनी.
कोटा: राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र स्थित कनवास कस्बे में रविवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान संदीप शर्मा (मैकेनिक) के रूप में हुई है. सूचना परर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब दो बजे उस समय हुई जब संदीप बाइक शोरूम पर नंबर प्लेट लगवा रहा था. इसी दौरान अतीक अहमद नाम के युवक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. विवाद के दौरान गुस्से में आरोपी अतीक ने संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इस सनसनीखेज घटना से पूरे कस्बे में तनाव फैल गया. जैसे ही लोगों को वारदात की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के परिजनों की कच्ची दुकान में आग लगा दी. इसके बाद लोगों ने दरा-सांगोद हाईवे पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और बाजार भी बंद करवा दिए.
घटना की सूचना पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और कस्बे में नाकाबंदी कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी. इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story