प्रौद्योगिकी

Xiaomi Smart Band 9, 150 प्लस हेल्थ फीचर्स और 21 दिन बैटरी लाइफ के साथ हुआ लॉन्च

Tara Tandi
30 Sep 2024 7:24 AM GMT
Xiaomi Smart Band 9, 150 प्लस हेल्थ फीचर्स और 21 दिन बैटरी लाइफ के साथ  हुआ लॉन्च
x
Xiaomi Smart Band टेक न्यूज़: Xiaomi Smart Band 9 को अब ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने इसे चीन में पेश किया था। इसमें 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 192x490 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 326 ppi है। इस वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस फिटनेस बैंड की ग्लोबल कीमत और अन्य खास
फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Smart Band 9 की कीमत
Xiaomi Smart Band 9 की कीमत 39.99 यूरो (करीब 3,700 रुपये) है। यह पांच कलर वेरिएंट में आता है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, मिस्टिक रोज, आर्कटिक ब्लू और टाइटन ग्रे ऑप्शन मिलते हैं।
Xiaomi Smart Band 9 के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Smart Band 9 में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 192x490 पिक्सल है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 326 ppi है। वियरेबल की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। वियरेबल का वजन सिर्फ 15.8 ग्राम (स्ट्रैप सहित) है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। इस फीचर के साथ यह एक बार चार्ज करने पर 9 दिनों तक चल सकता है। जबकि AOD चालू किए बिना यह 21 दिनों तक चल सकता है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। डिवाइस में 233mAh की बैटरी है जिसे फुल चार्ज होने में करीब 1 घंटे का समय लगता है।
Xiaomi का दावा है कि इसे 50 मीटर तक पानी में डुबोया जा सकता है। यह 5ATM पानी के दबाव को झेलने की क्षमता रखता है। इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए लीनियर वाइब्रेशन मोटर भी है। कंपनी का कहना है कि इसमें 150 से ज्यादा हेल्थ ट्रैकिंग फीचर हैं। जिसमें हार्ट रेट, SpO2 सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं
Next Story