भारत

बाप रे! महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया, अब आई ये खबर

jantaserishta.com
30 Sept 2024 12:00 PM IST
बाप रे! महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया, अब आई ये खबर
x
सांकेतिक तस्वीर
आठ हजार रुपये में बेचा.
मेरठ: मेरठ के खरखौदा क्षेत्र निवासी एक महिला को वृंदावन से अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया और फिर उसे आठ हजार रुपये में राजस्थान के भरतपुर के थाना सदर बयाना इलाके के एक गांव में बेच दिया गया। महिला के हाथ शुक्रवार शाम आरोपी का मोबाइल लग गया और उसने अपने परिजनों को फोन कर दिया। कॉल की मदद से मेरठ पुलिस ने महिला को खोज निकाला और भरतपुर पहुंच गई।
खरखौदा के एक गांव निवासी महिला का 21 सितंबर को पति से विवाद हो गया। महिला वृंदावन चली गई। 22 को परिजनों ने खरखौदा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, वृंदावन में एक युवक ने महिला को झांसे में लिया और अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। महिला के कुंडल लूट लिए और 24 को महिला को नशीला पदार्थ देकर राजस्थान ले गया। महिला को भरतपुर जिले के थाना रूदावल स्थित गांव ब्रह्मवाद निवासी कुंवरसिंह उर्फ कृष्णा को बेच दिया। एक दिन अपने पास रखने के बाद महिला को कुंवरपाल ने सदर बयाना थानाक्षेत्र के गांव बमूरी निवासी बदन सिंह को आठ हजार रुपये में बेच दिया।
27 सितंबर की शाम को महिला के हाथ बदन सिंह का फोन लग गया। महिला ने परिजनों के नंबर पर कॉल कर बताया कि उसे राजस्थान में कहीं बेच दिया गया है और बंधक बनाकर रखा है। परिजनों ने यह नंबर तुरंत खरखौदा पुलिस को दिया। सर्विलांस टीम को नंबर देकर लोकेशन पता की गई। एक टीम को शुक्रवार देररात रवाना किया गया। शनिवार को पुलिस ने भरतपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी। बदन सिंह को सदर बयाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया गया। बदन सिंह की निशानदेही पर कुंवरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
खरखौदा पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर और अपहृत महिला को बरामद कर मेरठ ले आई। आरोपियों पर बंधक बनाकर रखने, अपहरण करने और मानव तस्करी की धाराएं बढ़ाई गई। महिला ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट भेजा गया। महिला को कोर्ट के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस कुंवरपाल की कॉल डिटेल से उस आरोपी की तलाश में लगी है, जिसने वृंदावन में महिला को अगवा कर बंधक बनाकर रखा था।
एसएसपी, मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि खरखौदा क्षेत्र निवासी एक महिला लापता हो गई थी, जिसे मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने पकड़ लिया था। महिला को सकुशल बरामद कर लिया है और दो की गिरफ्तारी की है। बाकी कार्रवाई प्रचलित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story