- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi Redmi 15 5G: 19...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi Redmi 15 5G: 19 अगस्त को भारत में धमाकेदार एंट्री, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी
Sarita
31 July 2025 7:21 AM IST

x
Xiaomi Redmi 15 5G: Xiaomi भारतीय बाज़ार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi 15 5G होगा। कंपनी ने एक टीज़र जारी करके इस फोन की झलक दिखाई है। साथ ही बताया है कि इसमें 7000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, इस हैंडसेट को लेकर Amazon India पर एक समर्पित पेज तैयार किया गया है, जहाँ इसके कई स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया गया है।Redmi 15 5G भारत में 19 अगस्त को लॉन्च होगा। यह हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक देगा। यह हैंडसेट दिखने में प्रीमियम फील दे सकता है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, फ्रॉस्टेड व्हाइट और सैंडी पर्पल रंगों में आता है।
यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा फोन होगा
दावा किया जा रहा है कि यह इस सेगमेंट में सिलिकॉन कार्बन तकनीक वाली 7000mAh की बैटरी देने वाली पहली कंपनी होगी। साथ ही, कंपनी ने वादा किया है कि 4 साल इस्तेमाल करने के बाद भी इस हैंडसेट की बैटरी 80 प्रतिशत तक चलेगी।
Xiaomi Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Redmi 15 5G हैंडसेट में 6.9-इंच की FHD+ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।
विवरण अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हैं
इस हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी अमेज़न इंडिया के पोर्टल पर कन्फर्म हो गई है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस मोबाइल के अंदर Circle To Search का विकल्प मिलेगा। आने वाले दिनों में और भी फ़ीचर्स से पर्दा उठाया जाएगा।
क्या Redmi 15 5G एक किफ़ायती फ़ोन हो सकता है?
Redmi 15 5G एक किफ़ायती हैंडसेट होगा। कंपनी इसे 10 हज़ार या 12 हज़ार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने सोमवार को Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च किया है।
TagsXiaomi Redmi 15 5Gभारतएंट्रीIndiaEntryजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





