प्रौद्योगिकी

Xiaomi Pad 8 :ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Sarita
2 March 2026 10:06 AM IST
Xiaomi Pad 8 :ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
x
Xiaomi Pad 8: चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपना नया Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया गया है। यह नया टैबलेट पिछले साल के Xiaomi Pad 7 का अपग्रेडेड वर्शन है और इसमें 11.2 इंच की LCD स्क्रीन है।इस टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है और इसमें 9,200mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, Xiaomi Pad 8, Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus Keyboard के साथ काम करता है।
Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Focus Pen Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो, Xiaomi Pad 8 को EUR 449.9 (लगभग Rs. 48,397) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, यह कीमत इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए है।कंपनी ने इस टैबलेट को टाइटेनियम ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है, और यह ₹499.99 की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Xiaomi Focus Pen Pro की कीमत EUR 99.99 (लगभग Rs. 10,756) है।
Xiaomi Pad 8 के फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, नया Xiaomi Pad 8 Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। टैबलेट में 11.2-इंच 3.2K (2,136x3,200 पिक्सल) LCD स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 345ppi और 144Hz तक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्प्ले को 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस और कम ब्लू लाइट एमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 12GB तक RAM और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।कैमरे की बात करें तो, टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। नए Xiaomi Pad 8 में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 7 और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।
टैबलेट में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर हैं। टैबलेट को पावर देने के लिए 9,200mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Next Story