- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi Mix Flip 2 जल्द...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi Mix Flip 2 जल्द लॉन्च Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट
Tara Tandi
18 Jun 2025 7:33 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Mix Flip 2 जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें शाओमी का HyperOS इंटरफेस होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा।
शाओमी की चीन में वेबसाइट पर Mix Flip 2 का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट से इसके जून में लॉन्च का संकेत मिला है। Mix Flip 2 में Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट होगी। हालांकि, इस पोस्टर में Mix Flip 2 के डिजाइन का खुलासा नहीं किया गया है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन कंपनी के HyperOS पर चल सकता है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन के लिए चीन में अपनी वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
Xiaomi Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। कंपनी के Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और भार लगभग 190 ग्राम का हो सकता है।
विज्ञापन
Mix Flip 2 में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.85 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है।
TagsXiaomi Mix Flip 2 जल्द लॉन्चLeica ब्रांडेड कैमरा यूनिटXiaomi Mix Flip 2 launch soonLeica branded camera unitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





