उत्तराखंड
Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, पहाड़ी से गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत
Tara Tandi
18 Jun 2025 5:46 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु पहाड़ी में जा गिरे. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि टीम श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.
केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे
हादसा बुधवार करीब साढ़े 11 का बताया जा रहा है. केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु पहाड़ी से गिर गए. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का रेस्क्यू कर गौरीकुंड के लिए रेफर किया है. घायलों में दो पुरुष यात्री और एक महिला शामिल है
आज 11:20 बजे जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में कुछ यात्री व डंडी/कंडी वाले आ गए।➡️ SDRF व पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर 3 घायलों को गौरीकुंड भेजा।➡️ 2 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि। पहचान जारी।➡️ यात्रा मार्ग पर आवागमन पुलिस निगरानी में जारी है।#KedarnathYatra pic.twitter.com/UBkazbrOL5
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) June 18, 2025
खाई में गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत
हादसा जंगलचट्टी के पास बिजली पोल नंबर 153 के पास का है. जहां कुछ श्रद्धालु अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गए. सूचना मिलते ही मौके पर तैनात DDRF और पुलिस की टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया. रेस्क्यू टीम ने खाई से दो श्रद्धालुओं के शवों को बरामद किया है. जबकि तीन घायलों का रेस्क्यू कर कंडी से गौरीकुंड पहुंचाया.
खाई में गिरा एक श्रद्धालु लापता
रेस्क्यू टीम के अनुसार एक और व्यक्ति के खाई में गिरने की संभावना जताई जा रही है. जिसकी तलाश में अभियान जारी है. घायलों की स्थिति और मृतकों की पहचान की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहाड़ी मार्ग पर फिसलन और दुर्गम रास्ते को संभावित कारण माना जा रहा है. प्रशासन ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है.
TagsKedarnath Yatra मार्ग हादसापहाड़ी गिरनेदो श्रद्धालुओं मौतKedarnath Yatra route accidenthill collapsetwo devotees diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





