- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi : प्रभावशाली...

x
Xiaomi : Xiaomi ने अपने दो दमदार फोन ग्लोबली लॉन्च किए हैं, जो iPhone 17 को टक्कर देंगे। शाओमी के ये फ्लैगशिप फोन 5,500mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को MediaTek के लेटेस्ट 3nm प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में और भी कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। शाओमी की यह नंबर सीरीज मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
कितनी है कीमत?
Xiaomi 15T Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 12GB RAM + 1TB मे लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत GBP 649 यानी लगभग 77,000 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः GBP 699 (लगभग 83,000 रुपये) और GBP 799 (लगभग 99,000 रुपये) में आते हैं। इसे ब्लैक, ग्रे और मेचा गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi 15 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत GPB 549 (लगभग 65,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट GBP 599 (लगभग 71,000 रुपये) में आता है। इसे भी तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे और रोज गोल्ड में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi 15T, Xiaomi 15T Pro के फीचर्स
शाओमी के ये दोनों फोन 6.83 इंच के 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED LTPO डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसके प्रो मॉडल में 144Hz और बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। ये दोनों फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस हैं और इनमें 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस सीरीज का डिस्प्ले iPhone 17 सीरीज को कड़ी टक्कर देगा।
Xiaomi 15T Pro में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, इसका बेस मॉडल MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन 5,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं। प्रो मॉडल में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, इसका बेस मॉडल 67W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग को सपोर्ट करते हैं।
Xiaomi 15T और Xiami 15T Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन लाइट फ्यूजन सेंसर दिया गया है। वहीं, फोन में 50MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 32MP का कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करते हैं।
Next Story





