- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Xiaomi ने भारत में...
प्रौद्योगिकी
Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 20,000mAh पावर बैंक , जानें कीमत
Tara Tandi
7 July 2025 7:36 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Xiaomi ने भारत में अपना नया पोर्टेबल पावर बैंक लॉन्च कर दिया है, जो उन यूजर्स के लिए है जो ट्रैवल या रोजमर्रा में फास्ट और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। नए Xiaomi Compact Power Bank 20,000 में 20,000mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है और इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। खास बात यह है कि यह पावर बैंक एक इन-बिल्ट USB-C केबल के साथ आता है और फिर भी इसका वजन सिर्फ 342 ग्राम है। डिवाइस में मैट फिनिश के साथ PC+ABS बॉडी दी गई है और इसे डार्क ग्रे और आइवरी ग्रीन कलर में पेश किया गया है।
Xiaomi Compact Power Bank 20,000 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और इसे Amazon, Flipkart, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 10 जुलाई 2025 से शुरू होगी।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Compact Power Bank 20000 में यूजर एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसमें एक इन-बिल्ट USB-C केबल, एक USB-C पोर्ट (PD और QC 3.0 सपोर्ट के साथ) और एक USB-A पोर्ट शामिल है। दो-तरफा फास्ट चार्जिंग के अलावा, यह स्मार्टवॉच जैसे लो-पावर डिवाइसेज के लिए भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi का दावा है कि पावर बैंक में 12 लेयर सेफ्टी प्रोटेक्शन है जो ओवरचार्जिंग, हाई टेम्परेचर और शॉर्ट सर्किट जैसी प्रॉब्लम्स से बचाता है। यह प्रोडक्ट एयर ट्रैवल के लिए भी कंप्लायंट है, यानी आप इसे फ्लाइट में कैरी कर सकते हैं। इसकी पोर्टेबिलिटी, वजन और इन-बिल्ट केबल जैसी सुविधाएं इसे डेली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाती हैं
इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने चीन में अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया Mijia 550L Side-by-Side Refrigerator लॉन्च किया था। इसका डिजाइन पूरी तरह मॉडर्न किचन लेआउट के हिसाब से तैयार किया गया है, जिसमें फ्रंट सर्फेस फ्लैट और मेट फिनिश में है। कुल 550 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी, ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल डिओडोराइजेशन और नो-फ्रॉस्ट कूलिंग जैसे कई हाईलाइट फीचर्स इसमें मिलते हैं।
TagsXiaomi भारतलॉन्च 20000mAh पावर बैंकXiaomi India launches 20000mAh power bankजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





